मोहब्बत मुकम्मल हो जाएं
फिर मोहब्बत कहां रहती है
मंगा तो था सबने जैसे
राधा ने भी कृष्ण को
मीरा ने भी श्याम को
पर मलाल कृष्ण सिर्फ रूक्मिणी के हुए
बाकी सबके हिस्से आया वो कृष्णत्व था
जहाँ सब खुद को भुलकर
सिर्फ और सिर्फ कृष्ण हो गए
राधा के कृष्ण, मीरा के घनश्याम 🌺🥀🌹!!
चंदन...✍🏼
~शब्द_श्रृंगार🖋️
कुछ ख़्वाब थे,
जो आँखों में ही बूढ़े हो गए,
कुछ ख़त थे,
जो बिना पढ़े ही पुराने हो गए...!!
अब किससे पूछें कि
ये फ़ासले क्यों लिखे गए,
हम तो एक हीं थे,
फिर दो हिस्सों में क्यों हो गए..!!
चंदन...✍🏼
~शब्द_श्रृंगार🖋️
।। 🪷 राधे-राधे 🪷 ।।
सुप्रभातम् देवियों और सज्जनों 🌄🌄😊🌸🪷🩷🌺🌹💐🍂🥀
जय जय श्री राधा गोविंद जू की जय हो 🙏🏼🙏🏼🌸😊🥀🍂💐🌹🌺🩷🪷
आप सभी भक्त प्रेमियों पर मेरे गोविंद देव जू की अनंत कृपा सदैव बरसती रहें 🌸🩷🌺💐🪷🌸🌺🌺🙏🏼🌸🤗💓🪷🌼🌹🫂
जा रहे हो नवंबर, कुछ इस तरह जाना,
कि बिछड़े हुए लम्हों का शोर न हो...
जो दर्द पूरे साल लफ़्ज़ों में न ढल सका,
उसे जाते-जाते थोड़ा सुकून दे जाना...
अजीब है न, हर महीना गुज़र जाता है,
मगर कुछ तारीख़ें उम्र भर नहीं गुज़रतीं...
तुम भी चले जाओगे एक दिन कैलेंडर से,
मगर कुछ उदासियाँ हैं, जो दिसंबर तक साथ चलेंगी..!!🍂
चंदन...✍🏼
~शब्द_श्रृंगार🖋️
""
खामोशी की भाषा,
हर कोई पढ़ नहीं पाता,
कुछ दर्द ऐसे होते हैं,
जिन्हें लफ़्ज़ बयां कर नहीं पाता...
चेहरे पर मुस्कान और
आँखों में समंदर रखते हैं,
कुछ लोग अपनी तकलीफें भी
कितने सलीके से छुपाकर रखते हैं ।।
चंंदन...✍🏼
~शब्द_श्रृंगार🖋️
""
हमारे वास्ते क्या तुम थोड़ा ठहर जाओगे,
भीड़ में भी सिर्फ़ हमें नज़र आओगे...?
हमारी आँखों में छुपे दर्द को पढ़कर,
बिना पूछे हमें सीने से लगाओगे...?
जब लफ़्ज़ साथ छोड़ देंगे हमारे,
क्या तुम ख़ामोशी की ज़ुबाँ समझ पाओगे...?
हमने तो तुम्हें अपनी दुआओं में माँगा है,
क्या तुम भी हमें अपनी तक़दीर बनाओगे...?
एक उम्र गुज़ार दी है तन्हा हमने,
क्या हमारे वास्ते तुम उम्र भर निभाओगे...? ❤️
चंदन...✍🏼
~शब्द_श्रृंगार🖋️
।। 🪷 राधे-राधे 🪷 ।।
सुप्रभातम् देवियों और सज्जनों 🌄🌄😊🌸🪷🩷🌺🌹💐🍂🥀
जय जय श्री राधा गोविंद जू की जय हो 🙏🏼🙏🏼🌸😊🥀🍂💐🌹🌺🩷🪷
आप सभी भक्त प्रेमियों पर मेरे गोविंद देव जू की अनंत कृपा सदैव बरसती रहें 🌸🩷🌺💐🪷🌸🌺🌺🙏🏼🌸🤗💓🪷🌼🌹🫂
हमारे वास्ते क्या तुम ख़ुद से गुज़र पाओगे,
मेरी ख़ामोशियों में छिपे शोर तक उतर पाओगी..?
मैं वो किताब हूँ, जिसके कई पन्ने जले हैं,
क्या तुम अधूरे हरफ़ों से मेरी कहानी पढ़ पाओगी..?
मोहब्बत सिर्फ़ हासिल कर लेने का नाम तो नहीं,
क्या मुझे खोने के डर के बिन भी चाह पाओगी..?
जब वक़्त मेरी रूह पर ज़ख़्म लिखने लगेगा,
क्या तुम मेरे हिस्से का दर्द भी सह पाओगी..?
मैं हर बार मुस्कुराकर अपना दर्द छुपा लूँगा,
क्या तुम मेरी मुस्कुराहट के पीछे का दर्द समझ पाओगी..?
और अगर कभी मैं ख़ुद से भी बिछड़ जाऊँ,
तो क्या तुम मुझे मुझसे मिलाने आओगी..?
हमारे इस सफ़र मुश्किल दौर में भी,
क्या तुम मोहब्बत का मतलब भी समझ पाओगी...?🖤
चंदन...✍🏼
~शब्द_श्रृंगार🖋️
यादों के पुराने पन्ने पलटकर देखा है,
हर लम्हे में तेरा चेहरा सँवरकर देखा है...
कुछ ख़त आज भी तेरी ख़ुशबू लिए बैठे हैं,
हमने अश्कों से हर लफ़्ज़ को पढ़कर देखा है...
वक़्त गुज़रा तो कई ज़ख़्म पुराने निकले,
दिल ने तुम्हें फिर से पुकारकर देखा है...
तू नहीं है मगर एहसास अभी बाक़ी है,
हमने तन्हाई में तुझको जीकर देखा है...!!
चंदन...✍🏼
~शब्द_श्रृंगार🖋️
Kissing Secrets 💋
1. Kiss slow, not fast.
2. Hold their jaw gently.
3. Look at their lips before kissing.
4. Kiss the forehead first.
5. Brush their cheek with your thumb.
6. Softly bite their lower lip.
7. Whisper something after the kiss.
8. Touch their waist to pull them closer.
9. Kiss their neck to melt them.
10. Make every kiss feel like a story.
मेरी निगाहों में एक ख्वाब अवारा हैं,
चाँद भी देखूँ तो चेहरा तुम्हारा हैं,
इतनी जो लिखी हैं शायरियाँ तुम पर,
अब कलम भी पूछती है
क्या वो शख्स तुम्हारा हैं..!!
।। 🪷 राधे-राधे 🪷 ।।
सुप्रभातम् देवियों और सज्जनों 🌄🌄😊🌸🪷🩷🌺🌹💐🍂🥀
जय जय श्री राधा गोविंद जू की जय हो 🙏🏼🙏🏼🌸😊🥀🍂💐🌹🌺🩷🪷
आप सभी भक्त प्रेमियों पर मेरे गोविंद देव जू की अनंत कृपा सदैव बरसती रहें 🌸🩷🌺💐🪷🌸🌺🌺🙏🏼🌸🤗💓🪷🌼🌹🫂